शिवपुरी में 80 करोड़ की लागत से बन रहा ओवरब्रिज गिरा

शिवपुरी- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार रात यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि एक साल पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पुल का भूमि पूजन किया था। अभी पुल का उद्घाटन भी नहीं हुआ की उससे पहले ही गिर गया। दरअसल, शनिवार रात करीब 12:10 बजे मजदूर ओवरब्रिज पर वाइब्रेटिंग और कॉन्क्रीट भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा नीचे गिर गया।

ब्रिज के साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी नीचे आ गिरे। हादसे के दौरान कोई मजदूर पुल के निचले हिस्से में मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग पर 80 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493