पुणे में टूटा 30 साल पुराना पुल, उफनती इंद्रायणी नदी निगल ले गई कई लोग

मावल-रविवार को पुणे के मावल तालुका के कुंदमाला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया. हादसे के वक्त पुल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नदी में गिर गए. इस हादसे में कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य एजेंसियां राहत-बचाव अभियान चला रही हैं और अब तक 39 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. वहीं, हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा कि पिछले 2 दिनों से मावल क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया था. रविवार को जब लोग पुल पार कर रहे थे, तभी अचानक पुल का एक हिस्सा पानी के दबाव में ढह गया और कई लोग नदी में गिर गए. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें पुल का आधा हिस्सा पूरी तरह से टूट हुआ दिखाई दिया. बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया, और पानी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493