जम्मू, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात भर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।
जम्मू, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात भर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात बालाकोट सेक्टर में कई सैन्य और नागरिक ठिकानों को छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टारों से निशाना बनाया।
सूत्रों के अनुसार, “भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी लगभग दो घंटों तक जारी रही।”
dharmpath.com dharmpath