जम्मू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू जिले से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर गोलीबारी की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू जिले के आर.एस.पुरा सेक्टर स्थित बीएसएफ के जोगवाना चौकी पर शनिवार आधी रात के बाद गोलीबारी की।”
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स ने चौकी पर गोलीबारी के लिए छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। बीएसएफ ने समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए इसका जवाब दिया।”
अधिकारी ने बताया, “दोनों तरफ से गोलीबारी आधी रात के बाद एक बजे से 1.15 तक जारी रही।”
संघर्ष विराम का उल्लंघन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के तीन-दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने के ठीक पहले हुआ है।
dharmpath.com dharmpath