पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत को तलब किया

इस्लामाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब कर हाल में “सीमापार से की गई गोलीबारी में अपने तीन नागरिकों के मारे” जाने पर विरोध जताया।

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पास नकिआल सेक्टर में “भारत की तरफ से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी” में तीन नागरिक मारे गए थे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, “भारत के उपउच्चायुक्त जे.पी.सिंह को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। उनसे नकिआल में तीन नागरिकों की शहादत पर विरोध जताया गया। ये मौतें भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में हुई हैं।”

बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान सरकार भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संघर्षविराम उल्लंघन पर और निर्दोष नागरिकों को जानबूझ कर निशाना बनाने पर गहरी चिंता जताती है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है।”

पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत से जोर देकर कहा है कि वह संघर्षविराम उल्लंघन को तुरंत रोके और सीमा पर शांति बनाए रखने के 2003 के समझौते का सम्मान करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493