साल, इकोनॉमिक कम्युनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स (इसीओडब्ल्यूएएस) के वर्तमान अध्यक्ष हैं, जबकि यायी बुर्किना फासो वार्ता के समन्वयक हैं।
अकादिरी ने कहा, “दोनों अफ्रीकी नेताओं के दौरे का मकसद देश में यथाशीघ्र संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने के लिए दबाव बनाना है। यह अंतरिम राष्ट्रपति माइकल कफांदो, प्रधानमंत्री इसाक जिदा तथा कैबिनेट के सदस्यों की रिहाई के माध्यम से होगा, जो अभी भी प्रेसिडेंसियल सिक्युरिटी रेजिमेंट (आरएसपी) की हिरासत में हैं।”
उन्होंने कहा कि दोनों नेता संकट की समाप्ति और रास्ता तलाश करने के लिए बुर्किना फासो के सर्वेसर्वा से बातचीत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को आरएसपी अधिकारियों व अपदस्थ राष्ट्रपति ब्लेस कॉम्पाओरे के पूर्व प्रेसिडेंसियल गार्ड्स ने कफांडो, जिदा व कैबिनेट के अन्य सदस्यों को ओउगादोगू में प्रेसिडेंसियल पैलेस में गिरफ्तार कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath