पाकिस्तान ने समुद्र में फंसे भारतीय मछुआरों की सहायता की

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी नौसेना ने एक भारतीय नाव को चिकित्सकीय मदद पहुंचाई है, जिसके इंजन में कुछ दिनों पहले खराबी आने के बाद वह समुद्र में खो गई थी ।

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी नौसेना ने एक भारतीय नाव को चिकित्सकीय मदद पहुंचाई है, जिसके इंजन में कुछ दिनों पहले खराबी आने के बाद वह समुद्र में खो गई थी ।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, नौसेना द्वारा इस संबंध में जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएनएस आलमगिर ने एसटी मार्स में यात्रा कर रहे भारतीय मछुआरों को सहायता प्रदान की।

कुछ दिनों पहले नाव के इंजन में समस्या आने के बाद मछुआरों के पास मौजूद भोजन व पानी समाप्त होने के करीब था। बार-बार अपील करने के बावजूद भी कोई भारतीय नाव उनके बचाव के लिए नहीं पहुंची।

पाकिस्तानी जहाज को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मानवीय आधार पर एसटी मार्स में सवार 12 भारतीय मछुआरों की मदद के लिए पहुंचे।

पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि पाकिस्तानी नौसेना ने मछुआरों को भोजन और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की और नाव की मरम्मत करने में मदद की।

मछुआरों ने पाकिस्तान की नौसेना को मदद के लिए धन्यवाद दिया।

पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि देश का नौसेना बल समुद्र में राहत व बचाव के अभियानों में सदैव आगे रहा है।

प्रवक्ता ने कहा, “यह बचाव अभियान साबित करता है कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493