पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद सदस्यों को एलओसी के हालात की जानकारी दी

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के हालात से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्य देशों (पी-5) के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन तथा ब्रिटेन के प्रतिनिधियों को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन से अवगत कराया गया।

पाकिस्तान तथा भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रतिनिधियों को ताजा हालात से अवगत कराया गया है।

भारत ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने बुधवार रात कश्मीर के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, जबकि पाकिस्तान ने इससे इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493