इस्लामाबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब प्रांत के राज्यपाल सलमान तासीर की हत्या करनेवाले मुमताज कादरी के 7,000 समर्थकों पर कराची में मामला दर्ज किया गया है। उन पर वैमनस्य फैलाने, दंगा करने और लाउडस्पीकर का दुष्प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
एम.ए. जिन्ना रोड को बंद करनेवाले कुछ नेताओं और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकार की तरफ से एफआईआर दर्ज कराया गया है। डॉन ने इसकी जानकारी दी है।
सभी आरोपियों पर पाकिस्तान पेनल कोल और लाउडस्पीकर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तासीर की हत्या करनेवाले में खुद ही अपना जुर्म कबूल लिया था, उसे 29 फरवरी को रावलपिंडी में फांसी दे दी गई। आतंकरोधी अदालत ने अक्टूबर 2011 में उसे दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
उसकी फांसी की खबर मिलते ही उसके हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
dharmpath.com dharmpath