जम्मू, 3 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट एक सुरंग का पता लगाया।
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अल्लाह मेई कोठे में बीएसफ ने एक सुरंग का पता लगाया है जो करीब 50 मीटर लंबी है।
सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर पहुंच कर इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कहीं यह सुरंग सीमा पार से घुसपैठ कराने के लिए तो नहीं बनाई गई थी।
dharmpath.com dharmpath