पाकिस्तान : बारिश के कारण दुर्घटनाओं में 49 मरे

इस्लामाबाद, 14 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पिछले चार दिनों में मूसलाधार बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में कम से कम 49 लोग मारे गए हैं और 80 घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई, 22 घायल हो गए और 49 मकान ढह गए।

देश के उत्तरपूर्वी आदिवासी क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई जिससे कई घरों को नुकसान हुआ। एनडीएमए ने कहा कि इलाके में भारी बारिश के कारण 15 लोगों की मौत हो गई, 25 अन्य घायल हो गए।

प्रशासन ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र के ओरकजई इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कोयले की एक खदान धंस गई। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

देश के उत्तर पश्चिमी खबर पख्तूंख्वा प्रांत में भी भारी बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो गई, 15 घायल हो गए और 19 मकान ध्वस्त हो गए।

पाकिस्तान के मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि बुधवार से देश में फिर से बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर देश में वसंत के मौसम में ऐसी बारिश नहीं होती, लेकिन अल नीनो जलवायु चक्र के कारण प्रशांत सागर का तापमान सामान्य से ज्यादा है और इसी वजह से मौसम में यह बदलाव आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493