पाकिस्तान : भूमि विवाद में 6 व्यक्तियों की मौत

इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंगलवार को भूमि विवाद के चलते दो गुटों के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए।

समाचार चैनल ‘जीयो न्यूज’ ने पुलिस के हवाले से कहा कि शिकारपुर जिले के शिकारपुर कस्बे में दो पक्षों के बीच सशस्त्र संघर्ष हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हुए हैं।

इसी तरह कांधकोट के अब्दुर रहमान डोनकी इलाके में दो अन्य पक्ष एक दूसरी जमीन को लेकर भिड़ गए, जिसमें नौ लोग घायल हो गए।

इससे पहले शनिवार को उत्तरी वजीरिस्तान के दो कबीलों के बीच एक पहाड़ी को लेकर हुए संघर्ष में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई थी तथा 25 अन्य घायल हुए थे।

इस पहाड़ी को लेकर माडा खेल और पेपाली काबुल खेल कबीलों के बीच पिछले तीन वर्षो से विवाद चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493