विश्व बैंक सस्ती आवासीय परियोजनाओं में निवेश करेगा

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। विश्व बैंक की निजी वित्तीयन इकाई आईएफसी ने मंगलवार को कहा कि वह देश भर में कम आय वाले परिवारों के लिए आवासीय परियोजनाओं में टाटा हाउसिंग की साझेदारी में करीब 160 करोड़ रुपये (2.5 करोड़ डॉलर) निवेश करेगी।

आईएफसी के वैश्विक कॉरपोरेट कवरेज निदेशक विपुल प्रकाश ने यहां जारी एक बयान में कहा, “आईएफसी का यह निवेश भारत तथा अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सस्ती आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए दीर्घावधि साझेदारी की दिशा में पहला कदम है।”

उन्होंने कहा, “टाटा वैल्यू होम्स छोटे और बड़े शहरों में निम्न और मध्य आय वाले परिवारों तथा युवा पेशेवरों को अच्छे और सस्ते मकान हासिल करने में मदद करेगी।”

बयान के मुताबिक, इस साझेदारी के तहत टाटा वैल्यू होम्स को अगले 10 सालों में करीब 16,800 मकान बनाने के लिए दीर्घावधि पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।

टाटा हाउसिंग के प्रबंध निदेशक ब्रतिन बनर्जी ने कहा कि इस साझेदारी से कंपनी 2018-19 तक देश में सस्ती आवासीय श्रेणी में सबसे अधिक मकान आपूर्ति करने वाली कंपनी बन जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493