पाकिस्तान : मरियम नवाज ने चुनाव प्रचार शुरू किया

इस्लामाबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पाकितस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शनिवार को आधिकारिक रूप से लाहौर की एन-120 संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरूकिया। इस सीट से उनकी मां कुलसूम नवाज चुनाव लड़ रही हैं।

द नेशन डेली की खबर के मुताबिक, लाहौर में शरीफ परिवार की रिहाइश जाती उमरा से मरियम रवाना हुईं। उनके साथ बड़ी संख्या में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) समर्थक चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकले।

उन्होंने बाद में पीएमएल-एन के स्थानीय नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति को लेकर बैठक की।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 28 जुलाई को नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिए जाने के कारण एन-120 सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है, जहां पार्टी की तरफ से कुलसूम नवाज ने नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर 18 सितंबर को मतदान होगा।

शरीफ की पत्नी को इसी हफ्ते गले के कैंसर का पता चला है। जब यहां लाहौर सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी, वह लंदन में अपना इलाज करा रही थीं। वह तीन चिकित्सा जांचों के बाद लौट आईं।

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रीय संसद के स्पीकर अयाज सादिक, संघीय कानून मंत्री जाहिद हामिद, रेलमंत्री ख्वाजा साद रफीक और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उपचुनाव को लेकर बैठक की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493