पाकिस्तान : मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मरे

इस्लामाबाद, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। कराची में पाकिस्तान रेंजर्स की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए।

जियो न्यूज की रपट के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स के प्रवक्ता ने बताया, “मार्च में वकील हसनैन बुखारी की हत्या में शामिल आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।”

उन्होंने बताया कि कराची के सोहराब गोठ के पाकिस्तान रेंजर्स पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक पाकिस्तान रेंजर्स के एक अधिकारी को भी गोली लगी। आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493