मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में 7/11 के सिलसिलेवार लोकल ट्रेन बम विस्फोट मामले में 13 में से 12 आरोपियों को शुक्रवार को विशेष मकोका अदालत ने दोषी करार दिया, जबकि एक को बरी कर दिया।
अदालत का फैसला आने के बाद विशेष लोक अभियोजक राजा ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, “7 जुलाई, 2006 के श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में अर्से से जिस फैसले का इंतजार था, वह आ गया है। 13 में से 12 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।”
उन्होंने कहा कि एक आरोपी को बरी कर दिया गया है, जबकि दोषी ठहराए गए 12 लोगों के खिलाफ दो आरोप ऐसे हैं, जिसमें मृत्युदंड हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सजा पर सोमवार को जिरह होगी।
dharmpath.com dharmpath