इस्लामाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में वरिष्ठ अफगान तालिबान नेता की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के स्वयंभू गवर्नर मौलवी मीर अहमद गुल हाशमी रविवार को पेशावर में गभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई।
वह प्रांत में तालिबान के संघर्ष में पूरे जोश के साथ लगे हुए थे।
अफगानिस्तान तालिबान के प्रवक्ता जैबुल्ला मुजाहिद ने उनकी हत्या की पुष्टि की।
प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि एक वरिष्ठ जिहादी और नांगरार प्रांत के वरिष्ठ प्रभारी मीर अहमद गुल हाशमी की इस्लाम के दुश्मनों ने हत्या कर दी।”
प्रवक्ता ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि मौलवी गुल पर हमला किया गया था। हालांकि, तालिबान के एक सूत्र ने बताया कि उनकी पेशावर में मौत हुई।
एक पूर्व तालिबान मंत्री अब्दुल रकीब की पिछले साल पेशावर में हत्या कर दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath