पाकिस्तान में कोयला खदान ढही, 3 श्रमिकों की मौत

इस्लामाबाद, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को कोयला खदान का एक हिस्सा ढह जाने की घटना में तीन श्रमिकों की मौत जबकि दो अन्य घायल हो गए।

इस्लामाबाद, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को कोयला खदान का एक हिस्सा ढह जाने की घटना में तीन श्रमिकों की मौत जबकि दो अन्य घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरदार हाशिम ने बताया कि श्रमिक प्रांत के दुक्की इलाके की एक गहरी खदान में काम कर रहे थे कि तभी अचानक इसका एक हिस्सा ढह गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पाकिस्तान सेंट्रल माइन्स लेबर फेडरेशन के अनुसार, हर साल देश भर में कोयला खदान दुर्घटनाओं में करीब 100 से लेकर 200 मजदूर मारे जाते हैं या घायल होते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493