भारत में निकोल किडमैन की ‘डिस्ट्रॉयर’ जनवरी में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकोल किडमैन की थ्रिलर फिल्म ‘डिस्ट्रॉयर’ भारत में अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकोल किडमैन की थ्रिलर फिल्म ‘डिस्ट्रॉयर’ भारत में अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

एक बयान के मुताबिक, अपराध आधारित इस फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स भारत में रिलीज कर रही है।

करेन कुसामा द्वारा निर्देशित फिल्म एक जासूस एरिन बेल की कहानी पर आधारित है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में किडमैन ने कुसामा को ‘मल्कुलर फिल्मकार’ बताया।

उन्होंने कहा, “वह मुझे उन स्थानों पर ले गईं जहां मैं पहले कभी नहीं गई थी। कुसामा अधिक बोलने वाली नहीं है वह सख्त व्यवहार की हैं। वह केवल इतना ही कहती हैं, ‘ठीक है, अच्छा।’ लेकिन मैं ऑस्ट्रेलियाई हूं और मेरा व्यवहार अलग है। लेकिन उन्होंने मेरे दायरे का ख्याल रखा।”

फिल्म में सेबेस्टियन स्टैन, तातियाना मास्लेनी और ब्रेडली व्हिटफोर्ड जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493