पाकिस्तान में गिरफ्तार थाई छात्रों का आईएस से जुड़ाव का अंदेशा

बैंकॉक, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान से बैंकॉक जा रहे एक विमान से पिस्तौल और गोला-बारूद की तस्करी करने का प्रयास कर रहे थाईलैंड के पांच छात्रों का स्थानीय आतंकवादियों और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंध होने का संदेह है। यह यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया में जारी की गई।

बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध छात्र सोमवार की रात थाई एयरवेज की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान से वापस थाईलैंड लौटने के लिए अपने सामान की जांच करा रहे थे। एक्स-रे जांच के दौरान उनके बस्ते से एक 9एमएम पिस्तौल, गोलियां और मैगजीन बरामद की गईं।

अंतर्राष्ट्रीय सूत्रों के मुताबिक, थाई सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार किए गए छात्रों के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

सरकार के उप-प्रवक्ता मेजर जनरल सैनसर्न कैवकामनेर्ड ने हालांकि पहले कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों ने जांच में पाया है कि गिरफ्तार छात्रों का आईएस और स्थानीय आतंकवादियों के साथ कोई संबंध नहीं है।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के अनुसार, छात्रों को लाहौर में हिरासत में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493