फुटबाल के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे एआईएफएफ, साई

बेंगलुरू, 12 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर राजी हो हो गए हैं।

इस संबंध में एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास और केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

दास ने इस मौके पर कहा कि समझौते के तहत तीन मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें कोचों का प्रशिक्षण, नए प्रतिभाओं की खोज और मूलभूत संरचनाओं को तैयार करने का कार्य शामिल है।

सोनोवाल के अनुसार, “भारतीय फुटबाल के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है। यह गर्व का भी विषय है कि एआईएफएफ और साई ने साथ-साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह समझौता दोनों के लिए लाभकारी होगा।”

इस मौके पर साई के मुख्य निदेशक इंजेती श्रीनिवास ने कहा, “यह रिश्ता केवल धन मुहैया कराने तक निर्भर नहीं रहेगा बल्कि फुटबाल को जनसाधारण तक पहुंचाने की पहल भी की जाएगी। खेल को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि मूलभूत संरचनाएं तैयार की जाएं और इसी दिशा में जल्द ही कुछ प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत की जाएगी।”

भारत में वर्ष-2017 में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप में साई के एक स्टेडियम और पांच प्रशिक्षण केंद्रों को इस्तेमाल के लिए पहले ही इंगित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493