Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » डोर्नियर विमान की तलाश चौथे दिन भी जारी

डोर्नियर विमान की तलाश चौथे दिन भी जारी

चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय तट रक्षा से जुड़े डोर्नियर विमान की तलाश लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। यह सोमवार शाम लापता हो गया था।

चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय तट रक्षा से जुड़े डोर्नियर विमान की तलाश लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। यह सोमवार शाम लापता हो गया था।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि खोजी टीम को लापता विमान के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

भारतीय तटरक्षक के एक अधिकारी ने बताया, “जो स्थिति गुरुवार को थी, अब भी वही है। खोजी अभियान जारी है।”

करैकल इलाके में समुद्र तल पर तेल दिखने पर उम्मीद की किरण दिखी, लेकिन उम्मीद उस वक्त टूट गई, जब जांच में इसके विमान का तेल न होने की पुष्टि हुई।

तट रक्षा एजेंसी ने कहा कि उच्च विशेषज्ञता वाले तट रक्षक/नौसेना के जहाज और तटीय सुरक्षा समूह की कई गश्ती नौकाएं खोजी अभियान में लगे हुए हैं।

लापता विमान का पता लगाने के लिए हवाई निरीक्षण भी कराया जा रहा है।

डोर्नियर में उप कमांडेंट विद्यासागर, सह-पायलट और उप कमांडेंट सुभाष सुरेश और संचालक/पर्यवेक्षक एम.के.सोनी सवार थे। सभी की उम्र 30-40 साल के बीच थी।

विमान तमिलनाडु तट और पाक की खाड़ी के सर्वेक्षण पर निकला था।

यह चेन्नई हवाईअड्डे से सोमवार शाम छह बजे सर्वेक्षण के लिए रवाना हुआ था।

मंगलवार को जारी हुए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, विमान से आखिरी बार संपर्क सोमवार रात नौ बजे हुआ था।

त्रिची राडार के मुताबिक, विमान को आखिरी बार पुडुचेरी के करैकल में रात 9.23 बजे देखा गया था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, “विमान को 2014 में तटरक्षक के बेड़े में शामिल किया गया था और वह अत्यधिक अनुभवी पायलटों द्वारा उड़ाया जा रहा था।”

डोर्नियर विमान की तलाश चौथे दिन भी जारी Reviewed by on . चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय तट रक्षा से जुड़े डोर्नियर विमान की तलाश लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। यह सोमवार शाम लापता हो गया था।चेन्नई, 12 जून ( चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय तट रक्षा से जुड़े डोर्नियर विमान की तलाश लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। यह सोमवार शाम लापता हो गया था।चेन्नई, 12 जून ( Rating:
scroll to top