पाकिस्तान में जमात-उद-दावा के मदरसे पर हमला

इस्लामाबाद, 2 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक मदरसा पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 14 लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चे भी हैं।

‘एक्सप्रेस न्यूज’ को एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेनेड हमले का निशाना मस्जिद थी।”

उसने बताया, “मस्जिद और मदरसा जमात-उद- दावा के हैं। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने फायरिंग की जिसमें वह घायल हो गया। उसे हिरासत में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमें लगता है कि हमला करने वाला वही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493