इस्लामाबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सियालकोट शहर में एक ट्रांसजेंडर को बुरी तरह प्रताड़ित करने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को नौ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें प्रमुख आरोपी ‘जज्जा’ भी शामिल है।
‘दुनिया न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध ‘टिंडा समूह’ से जुड़े हैं। एक ट्रांसजेंडर को बुरी तरह प्रताड़ित करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
प्रमुख आरोपी ने उसकी इजाजत के बिना एक समारोह के आयोजन के लिए कथित तौर पर ट्रांसजेंडर की पिटाई की थी। टिंगा समूह ने ट्रांसजेंडर समुदाय को उनकी मर्जी के बिना किसी भी समारोह का आयोजन करने से मना किया हुआ है।
पुलिस ने प्राथमिकी (एफआईआर) में 18 संदिग्धों के नाम दर्ज किए हैं। अब तक उनमें से नौ को पकड़ा जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath