विदिशा में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, 20 गिरफ्तार

विदिशा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बजरंग दल नेता दीपक कुशवाहा की हत्या के बाद रविवार को भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र में लगाया गया कर्फ्यू सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने अब तक हत्या और अशांति फैलाने के मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर को बक्सरिया क्षेत्र में बजरंग दल के नेता दीपक कुशवाहा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भड़की हिंसा के दौरान कई मकानों, दुकानों व वाहनों में आग लगा दी गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया, जो सेामवार को भी जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह ने आईएएनएस को बताया, “स्थिति नियंत्रण में है, सोमवार को भी कर्फ्यू जारी है। हत्या मामले में 12 और अशांति फैलाने के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। भोपाल से भी पुलिस बल बुलाए गए हैं। पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस ने हालात नियंत्रण में रहने का दावा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493