पाकिस्तान में दो बसों की टक्कर, 16 मरे

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को दो यात्री बसों की टक्कर हो गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना रहीम यार खान जिले में हुई।

पुलिस ने बताया कि एक बस कराची से बहावलपुर जा रही थी, जबकि दूसरी फैसलाबाद से सादिकाबाद जा रही थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिसे देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493