उप्र में हल्की धूप, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। अब सुबह शाम तापमान में और गिरावट आएगी।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 21.1 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493