सीटीजीसी ने गुरुवार को बताया कि कंपनी की पाकिस्तान के पनबिजली बाजार में सबसे बड़ी निवेश योजना कोहाला पनबिजली परियोजना को 11 लाख किलोवाट की क्षमता से स्थापित करने की उम्मीद है। यह परियोजना 3,00 किलोमीटर नेटवर्क के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का हिस्सा है।
इस नेटवर्क में सड़कों, रेलवे और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों को शामिल किया गया है ताकि पाकिस्तान में विकास योजनाओं में सहयोग दिया जा सके और चीन की अर्थव्यवस्था को तेज किया जा सके।
सीटीजीसी ने सितंबर में पाकिस्तान में परियोजना के लिए एक सब्सीडरी पंजीकृत की थी। पाकिस्तान सरकार ने पिछले सप्ताह इस परियोजना को सहयोग देने के लिए सहयोग-पत्र जारी किया था।
dharmpath.com dharmpath