मुफ्ती जम्मू एवं कश्मीर को समर्पित रहे : जयललिता

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के अपने समकक्ष मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन राज्य में शांति लाने में लगा दिया।

मुफ्ती का गुरुवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में निधन हो गया। उन्हें सीने के संक्रमण की वजह से 24 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था।

जयललिता ने यहां जारी एक बयान में कहा, “मुफ्ती मुहम्मद सईद जम्मू एवं कश्मीर के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उनके पास राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों की राजनीति का एक लंबा अनुभव था।”

उन्होंने कहा कि मुफ्ती ने अपना जीवन जम्मू एवं कश्मीर में शांति एवं सौहार्द लाने में लगा दिया।

जयललिता ने कहा, “उनके निधन से देश ने एक महान नेता एवं एक सम्मानीय राजनेता को खो दिया है। मैं उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती और अन्य परिजनों के प्रति अपनी दिली संवेदनाएं जाहिर करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493