पाकिस्तान में पुलिस वाहन पर हमला, 4 की मौत

इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत में शनिवार को चार पुलिसकर्मी उस वक्त मारे गए, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के अनुसार, घटना क्वे टा शहर के पश्तूनाबाद इलाके की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्तूनाबाद में हथियारबंद लोगों ने पुलिस के गश्ती वाहन पर हमला किया।

पुलिसकर्मी गश्ती पर थे, जब हमलावरों ने वाहन पर हमला किया।

हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493