मलेशिया भूकंप : 11 पर्वतारोहियों की मौत

कुआलालंपुर, 6 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के पर्यटन मंत्री मसीदी मंजुन ने शनिवार को कहा कि माउंट किनाबलू से पर्वतारोहियों के नौ शव बरामद किए गए हैं। इस तरह शुक्रवार को मलेशिया में 5.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

‘द मलेशियन स्टार’ समाचार पत्र ने मसीदी के हवाले से बताया कि सड़कों, मकानों और अन्य सुविधाओं को हुई गंभीर क्षति के बाद पर्वत पर आवाजाही कम से कम तीन सप्ताह तक के लिए बंद रहेगी।

मलेशियाई मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके माउंट किनाबलू के पास रानाउ जिले से 16 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में महसूस किए गए। झटके पूरे साबाह राज्य में महसूस किए गए।

शवों की पहचान के लिए पुलिस ने एक फोरेंसिक टीम तैयार रखी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिंगापुर के 12 वर्षीय छात्र और 30 वर्षीय स्थानीय पर्वतारोही का शव पहले ही निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

इससे पहले, मलेशिया के बचावकर्मियों ने 137 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493