इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को कहा कि देश में भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की गतिविधियों के संबंध में तीन दस्तावेज तैयार किए गए हैं।
भारत के साथ नई दिल्ली में 23-24 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता से पहले अजीज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह ये दस्तावेज अपने साथ लेकर भारत जाएंगे।
उन्होंने आशा जताई कि उन्हें नई दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोवाल को ये दस्तावेज सौंपने का मौका मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath