पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई (लीड-2)

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के कई इलाकों में रविवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दूकुश क्षेत्र में 236 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्वात घाटी, चित्राल तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी महसूस किए गए। फिलहाल हताहतों की संख्या के बारे में कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद डरे लोग घरों, दफ्तरों से बाहर निकल आए। दिल्ली और आसपास के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की बात कही।

भूकंप के झटके जम्मू एवं कश्मीर के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में भी महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप से सर्वाधित प्रभावित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493