इस्लामाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार देर रात रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
‘एक्सप्रेस न्यूज’ की रपट के मुताबिक, इस्लामाबाद से 110 किलोमीटर दूर एबटाबाद में भूकंप के तेज झटकों की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात 1.59 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र इस्लामाबाद से 23 किलोमीटर पूर्वोत्तर मरगला पहाड़ियों में 10 किलोमीटर की गहराई में था।
पाकिस्तान का उत्तरी एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्रों में से है।
dharmpath.com dharmpath