पाकिस्तान में भूस्खलन से 8 की मौत

इस्लामाबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबाइली इलाके बाजौर एजेंसी में शुक्रवार को भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बाजौर एजेंसी में स्थित उत्मनखेल के पहाड़ी इलाके में यह लोग एक घर के लिए मिट्टी इकट्ठा कर रहे थे और इसी दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गए।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोग और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से छह लड़कियों, एक लड़के और एक महिला के शव का बाहर निकाला।

सभी घायलों को और साथ ही शवों को इलाके के अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पिछले महीने देश के पूर्वी प्रांत पंजाब में ऐसी घटनाओं में कम से कम 15 लोग मारे गए और कई घायल हुए जिनमें ज्यादातर मजदूर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493