पाकिस्तान में युगल और बच्चे का शव मिला, ऑनर किलिंग की आशंका

इस्लामाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में महिला-पुरुष और चार वर्षीय बच्चे का शव मिला है। संदेह है कि यह ‘ऑनर किलिंग’ है। तीनों की हत्या से पहले उनके साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का अनुमान है।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट ने पुलिस सूत्र के हवाले से मंगलवार को बताया कि सोमवार को मिले इन शवों में से पुरुष के मुंह और महिला के सिर में कम से कम तीन गोलियां मारी गईं, जबकि बच्चे का सिर कुल्हाड़ी से काटा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों के नजदीक एक मोटरसाइकल और एक पर्स मिला है, जिसमें कॉस्मेटिक्स थे।

अधिकारी ने कहा, “प्रतीत होता है कि यह ऑनर किलिंग है।”

अधिकारी ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतक महिला-पुरुष पति पत्नी थे या नहीं और वह उनका बच्चा था।

अधिकारी ने कहा, “युगल और बच्चे के बीच के संबंध को जानने के लिए खून के नमूनों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493