बेंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। यहां मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे कर्नाटक को भिगो दिया है। राज्य में और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया है कि मंगलवार को बेंगलुरू शहर में आमतौर पर बदली छाई रहेगी और बारिश की एक-दो फुहारें या बूंदाबांदी हो सकती है।
बेंगलुरू में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
वहीं एक दिन पहले सोमवार को बेंगलुरू में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राज्य में सोमवार को सर्वाधिक बारिश अगुम्बे (100.9 मिलीमीटर) में दर्ज की गई। वहीं कारवार में 94.4 मिलीमीटर, होनावर में 76.6 मिलीमीटर और मेंगलौर में 69.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
हालांकि राज्य के गदग, गुलबर्ग, मैसूर, चित्रदुर्ग, रायचूर, हासन और मांड्या इलाके में सोमवार को बारिश नहीं हुई।
तटीय जिले दक्षिण कन्नड़, उडुपी एवं उत्तर कन्नड़ में मंगलवार को सामान्य से लेकर भारी बारिश की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath