पाकिस्तान में राजनाथ के खिलाफ हुर्रियत का प्रदर्शन

इस्लामाबाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रावलपिंडी में भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजनाथ दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने यहां पहुंचे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी के फैजाबाद इलाके में भारत विरोधी नारे लगाए। यह जगह दक्षेत्र सम्मेलन के इस्लामाबाद स्थित आयोजन स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

जम्मू एवं कश्मीर में बढ़ी हिंसा की पृष्ठभूमि में यह प्रदर्शन हुआ है। इस हिंसा की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में शुरू हिंसा के मौजूदा दौर में 50 लोगों की मौत हुई है और तीन हजार से अधिक घायल हुए हैं।

वानी को पाकिस्तान ने शहीद घोषित किया है, जबकि भारत ने उसे आतंकी कहा है।

यूनाइटेड जिहाद काउंसिल का प्रमुख सईद सलाहुद्दीन भी भारतीय मंत्री के पहुंचने के विरोध में इस्लामाबाद में धरने का आयोजन कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493