इस्लामाबाद , 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक मंत्री द्वारा देश के प्राकृतिक संसाधन को लेकर विधेयक तैयार करने में विश्व बैंक को शामिल करने की बात स्वीकार करने से वहां के सभासद हैरान हैं।
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पेट्रोलियम राज्य मंत्री जाम कमाल खान के बयान पर सिनेट (राज्यसभा) के चेयरमैन मियां राजा रब्बानी ने पेट्रालियम मंत्रालय से उस आशय की जानकारी मांगी जिसके चलते विश्व बैंक को शामिल किया गया।
सीनेट में बहस के दौरान खान ने यह स्वीकार किया था कि पाकिस्तान पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन व प्रोडक्शन रेग्युलेटरी ऑथोरिटी बिल का मसौदा विश्व बैंक के एक सलाहकार ने तैयार किया है।
हालांकि खान ने बताया कि मसौदे को प्रांतों से परामर्श करने के बाद ही अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।
इससे पहले सीनेट के सदस्य फर्हातुल्ला बाबर ने कहा कि पेट्रोलियम क्षेत्र में ‘पेट्रोलियम मंत्री को रियायत प्रदान करने की अनुमति देते हुए क्षेत्र को विकसित करने के अधिकारों से प्रांतों को वंचित रखने के लिए गुप्त चाल चली जा रही है।’
बाबर ने मामले में विस्तृत जांच की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath