इस्लामाबाद, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में रविवार को संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र में बम विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
‘डेली पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट पाराचिनार शहर के सदर बाजार में हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात की हालत नाजुक है।
dharmpath.com dharmpath