पाकिस्तान में विस्फोट, 4 की मौत

इस्लामाबाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक रेल की पटरी के नजदीक रविवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

जिस वक्त विस्फोट हुआ, वहां से एक रेलगाड़ी गुजर रही थी।

‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट में रेल की पटरी और क्वेटा से रावलपिंडी जा रही जफ्फर एक्सप्रेस के एक डिब्बे को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

इस विस्फोट में 12 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत क्वेटा के अस्पताल ले जाया गया। उनमें से तीन की हालत नाजुक है।

विस्फोट के बाद जफ्फर एक्सप्रेस को रोक दिया गया। फिलहाल किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493