बासेल फाइनल में नडाल, फेडरर के बीच खिताबी भिड़ंत

स्विस दिग्गज फेडरर और नडाल लंबे समय से एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।

टूर्नामेंट में दोनों को साल 2013 के बाद पहली बार फाइनल मुकाबले में आमने-सामने देखा जाएगा और निश्चित तौर पर यह मुकाबला रोमांचक होगा।

टूर्नामेंट में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को 6-4, 7-6 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

फेडरर ने शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका के जैक सोक को 6-3, 6-4 से सीधे सटों से मात दी और फाइनल की ओर कदम बढ़ाया।

नडाल ने कहा कि वह खिताबी जीत के लिए फाइनल मुकाबले में फेडरर का सामना करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “हमने कई महत्वपूर्ण मैचों में खेला है। यह फेडरर के खिलाफ मेरा एक और खास मैच होगा।”

टूर्नामेंट में शनिवार को गास्क्वेट के साथ हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान नडाल को घुटने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके कारण उन्हें जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493