पाकिस्तान में विस्फोट, 4 मरे

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को हुए एक विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

विस्फोट पंजाब के डेरा गाजी खान जिले में एक चुनाव कार्यालय के बाहर हुआ, जो सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक नेता का बताया जाता है।

‘डॉन’ की रपट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीएमएल-एन नेता के कार्यालय की ओर दो हमलावर बढ़े और उन्होंने विस्फोट कर दिया।

आत्मघाती हमले के समय नेता इस्लामाबाद में थे, जबकि चुनाव कार्यालय में लगभग 40 लोग उपस्थित थे।

इस हमले में एक स्थानीय पीएमएल-एन नेता सहित चार लोग मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493