पाकिस्तान में सेल्फी के चक्कर में गई किशोर की जान

इस्लामाबाद, 23 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खिलौना बंदूक के साथ सेल्फी ले रहे किशोर को पुलिस ने डकैत समझकर मार गिराया।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, फैसलाबाद शहर में सोमवार को 15 वर्षीय फरहान अपने दोस्त के साथ हाथ में खिलौना बंदूक थाम सेल्फी ले रहा था, जब पुलिस ने उसे अपराधी समझकर बिना चेतावनी दिए गोली चला दी।

बाद में पुलिसकर्मी उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, फरहान का दोस्त घायल होने से बच गया।

पुलिस को बाद में पता चला कि बंदूक एक खिलौना थी।

फरहान पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493