माधुरी ने ‘झलक..’ से लिया ब्रेक, शाहिद की एंट्री

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। जल्द परिणय सूत्र में बंधने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 8’ में ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित की जगह लेंगे।

शो में शाहिद के आने की घोषणा कलर्स चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज नायक ने सोमवार को ट्विटर पर की। उन्होंने लिखा, “कलर्स चैनल डांस के महारथी और बेहतरीन अभिनेता शाहिद कपूर का जल्द आ रहे ‘झलक दिखला जा’ में स्वागत करता है।”

शाहिद (34) ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक दावर के डांस स्टूडेंट के रूप में की थी। उन्होंने अपना नृत्य कौशल भारत और विदेश दोनों जगहों पर दिखाया।

यह पहली बार है, जब शाहिद किसी रियलिटी शो के निर्णायक बनेंगे।

वहीं, माधुरी ने एक बयान में ‘झलक..’ का साथ छोड़ने के बारे में कहा, “मैं तीन सालों से ‘झलक..’ पर रही हूं और अब अन्य चीजों पर ध्यान देने के लिए एक ब्रेक ले रही हूं। मैं शायद जल्द कुछ और ज्यादा दिलचस्प चीज के साथ लौटूंगी। मैं ‘झलक..’ के लिए एक धमाकेदार संस्करण की कामना करती हूं।”

‘झलक दिखला जा’ जुलाई में प्रसारित हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493