इस्लामाबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर में हत्या के तीन दोषियों को शुक्रवार को फांसी दे दी गई।
समाचार चैनल जियो न्यूज की एक रपट के मुताबिक, फांसी लाहौर केंद्रीय कारागार में हुई।
समर जान तथा नदीम शहजाद को वर्ष 1998 में एक बच्चे के अपहरण व हत्या का दोषी ठहराया गया था।
वहीं, रियाज यूसुफ को दो व्यक्तियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।
dharmpath.com dharmpath