पाकिस्तान में हमले की चीन ने निंदा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने सोमवार को कहा कि चीन बेहद स्तब्ध है और इस नृशंस हमले की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता है।

उन्होंनें पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, लाहौर में रविवार शाम एक फिदायीन हमलावर ने एक सार्वजनिक पार्क में हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाओं व बच्चों की तादाद काफी ज्यादा है। घटना में 300 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर पाकिस्तान तालिबान समूह ने ली है।

होंग ने कहा, “संकट की इस घड़ी में हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान सरकार व वहां के लोगों को चीन समर्थन देगा और देश की स्थिरता व सुरक्षा में मदद प्रदान करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493