..जब जुबैर ने लाहौर पार्क में अपनों को दम तोड़ते देखा

लाहौर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मोहम्मद जुबैर लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में झूलों के लिए टिकट खरीद रहा था, तभी अचानक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।

जुबैर अपने 10 रिश्तेदारों के साथ शाम को पार्क में आया था, जो कुछ दिनों पहले सिंध से लाहौर आए हुए थे।

शोक संतप्त जुबैर ने सोमवार को समाचार पत्र ‘डॉन’ को बताया, “हम 13 लोग थे, लेकिन हमले में हममें से केवल तीन लोग ही बचे हैं।”

जुबैर ने कहा, “मैंने अपने माता-पिता, बहनों और रिश्तेदारों को घटनास्थल पर ही दम तोड़ते देखा है। मेरे लिए अब सब कुछ खत्म हो चुका है।”

घातक हमले में 70 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे और लगभग 300 लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493