रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के देवगढ़ जिले में सोमवार को अपराधियों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी और एक लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी एक बैंक में रकम जमा कराने जा रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन पर बम फेंक दिए और बाद में राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर मधुपुर पुलिस थाने के नजदीक उन्हें गोली मार दी।
कर्मचारियों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ितों की पहचान अनूप कुमार डे(40) और चंद्रशेखर पांडे (25)के रूप में की गई है।
शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath