पाकिस्तान में 14 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान में 14 आतंकवादी मार गिराए गए, जबकि कई अन्य को हिरासत में ले लिया गया।

जियो न्यूज की रपट के मुताबिक, अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कलात के मोर्गन एवं हरबोई इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में नौ आतंकवादी मारे गए, जबकि दो एफसी जवान घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग इस गोलीबारी में मारे गए, वे 29 मई के मस्तंग बस हमले में शामिल थे। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकवादी हरबोई में एफसी की चौकी पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

वहीं पंजगूर जिले में एक अन्य अभियान में चार आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं। ये सभी आतंकवादी शिविर पर और निशाना बनाकर हमला करने की वारदातों में शामिल थे।

कोहिलो में भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक अन्य को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए आतंकवादियों के पास से स्वचालित हथियार मिले हैं।

खरोटाबाद और इसके आसपास के इलाकों में एफसी और पुलिस के तलाशी अभियान में तकरीबन 25 संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493